सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिडिल ईस्ट संकट पर कहा -हमें देश हित में एकजुटता दिखानी पड़ेगी

0

गोरखपुर-
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सभा में कहा दुनिया के अंदर ईरान-इज़राइल युद्ध से पूरी दुनिया प्रभावित है, दुनिया मे हाहाकार,अराजकता, अव्यवस्था है,लेकिन भारत के अंदर हम
प्रधानमंत्री जी के एक यशस्वी नेतृत्व में बेखौफ व सुरक्षित हैं,विकास यात्रा को भी बढ़ा रहे हैं,लेकिन, यह युद्ध लंबा खिंचा तो प्रभावित हर व्यक्ति होगा,हमको मानसिक रूप से तैयार होना होगा।
अफवाहों पर ध्यान नही देना होगा,जब आपत्ति ,चुनौती आती है तो चुनौती का मुकाबला करने के लिए व्यक्ति को सरकार के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर चलना होगा,यही सच्ची राष्ट्रभक्ति होती है।
जब हम सरकार के साथ किसी भी नेशनल इश्यू में मिलकर काम करते हैं तो परिणाम हमारे सामने आएंगे. देशहित में अगर सरकार ने कोई कदम उठाया तो हम उसके लिए खुद को तैयार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *