भारत लाए जाएंगे नीरव मोदी ,नीरव मोदी की बचने की एक और कोशिश फेल

0

नीरव मोदी की बचने की एक और कोशिश फेल

पंजाब नेशनल बैंक महाघोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी को ब्रिटेन में बड़ा झटका लगा है. लंदन स्थित हाई कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए उसकी ओर से दायर की गई पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है. सीबीआई की मजबूत पैरवी के बाद आए इस फैसले से नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता और साफ हो गया है।

ब्रिटेन के लंदन स्थित हाई कोर्ट ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका दिया है…कोर्ट ने मोदी के उस आवेदन को खारिज कर दिया…जिसमें उसने भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ केस दोबारा खोलने की मांग की थी।

कोर्ट में ये मामला ब्रिटेन की सरकारी एजेंसी Crown Prosecution Service की तरफ से जोरदार तरीके से लड़ा गया… इस दौरान भारत की CBI की टीम भी लंदन पहुंची थी और उन्होंने केस में अहम भूमिका निभाई।

हाई कोर्ट ने साफ कहा कि नीरव मोदी की तरफ से जो री-ओपन याचिका डाली गई है…उसमें कोई ऐसी असाधारण वजह नहीं है…जिसके आधार पर केस दोबारा खोला जाए..यानी अब उसकी ये कोशिश भी फेल हो गई है।

नीरव मोदी ने ये याचिका भंडारी जजमेंट के आधार पर लगाई थी…उसका कहना था कि अगर उसे भारत भेजा गया तो वहां उसके साथ गलत व्यवहार हो सकता है और जो भरोसे भारत ने दिए है..वो पर्याप्त नहीं है।

लेकिन CBI और CPS की मजबूत दलीलों के आगे ये तर्क टिक नहीं पाया।

CBI साल 2018 से नीरव मोदी को भारत लाने की कोशिश कर रही है…उस पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ करीब 6498 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।

2019 में नीरव मोदी को ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया था और तब से वो वही जेल में बंद है… ब्रिटेन की अदालतें पहले ही उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे चुकी है और उनकी कई अपीलें भी खारिज हो चुकी है।

हालांकि पहले कुछ कानूनी अड़चनें आई थी… लेकिन अगस्त 2025 में वो बाधा भी हट गई थी… अब इस नई याचिका के खारिज होने के बाद नीरव मोदी के पास कानूनी विकल्प और सीमित हो गए है।

सरकार और जांच एजेंसियों के लिए ये एक बड़ी सफलता मानी जा रही है..क्योंकि इससे भारत में चल रहे बड़े बैंक घोटाले के केस में आगे की कार्रवाई का रास्ता साफ होता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *