युद्ध से पस्त हुआ पाकिस्तान, लगा ‘स्मार्ट लॉकडाउन’

0

Sanjay Singh

युद्ध से पस्त हुआ पाकिस्तान, लगा ‘स्मार्ट लॉकडाउन’

पड़ोसी देश पाकिस्तान पाकिस्तान जहाँ एक तरफ़ ईरान युद्ध में ख़ुद को शांति के लिए मध्यस्थ बनाने की पुरज़ोर कोशिश कर रहा है तो दूसरी तरफ़ पाकिस्तान की हालत इतनी ख़राब है कि देश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की वजह से पाकिस्तान की सरकार ने स्मार्ट लॉकडाउन लगा दिया है जिसके तहत पूरे देश में अगले आदेश तक शनिवार आधी रात से और रविवार रात तक दो दिनों का स्मार्ट लॉकडाउन रहेगा.

पाकिस्तानी सरकार के द्वारा जारी अधिसूचना के तहत पूरे पाकिस्तान में अगले आदेश तक शनिवार आधी रात रात 12 बज कर 1 मिनट से रविवार 11 बज कर 59 तक स्मार्ट लॉकडाउन रहेगा और इसके तहत पूरे देश में बाज़ार, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, दफ्तर, दुकाने पूरी तरह बंद रहेंगे. साथ ही स्मार्ट लॉकडाउन के समय शादी समारोह से लेकर किसी भी तरह के जश्न पर भी पाकिस्तान में पाबंदी रहेगी.

पाकिस्तान की हालत कितनी ख़राब है इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि स्मार्ट लॉकडाउन के समय पूरे पाकिस्तान में मोटरवेज, इंटरसिटी रोड और हाईवेज तक बंद रखने की पाकिस्तान की सरकार ने घोषणा की है और अगर किसी को एक शहर से दूसरे शहर जाना है या फिर शहर में एक जगह से दूसरी जगह जाना है तो व्यक्ति अपनी प्राइवेट गाड़ी का प्रयोग नहीं कर सकेगा और उसे सरकारी बस से यात्रा करनी पड़ेगी.

पाकिस्तान में समय डीजल और पेट्रोल की भयंकर क्राइसिस चल रही है और कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से पाकिस्तान अपनी जरूरत का तेल नहीं ख़रीद पा रहा है. कंगाली झेल रहा पाकिस्तान जहाँ एक तरफ़ दावा कर रहा है कि ईरान ने उसके झंडे के तहत 20 शिपों को स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज़ से निकालने की सहमती दी है और हर दिन पाकिस्तान के झंडे से 2 शिप स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज़ से निकल पाएंगे तो दूसरी तरफ़ ये भी जानकारी दी जा रही है कि ये अमेरिका की तरफ़ जाने वाले शिप होंगे यानी ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल की चल रही जंग में पाकिस्तान अमेरिका के चेले का किरदार तो बखूबी निभा रहा है लेकिन अपनी हालत में बेहतरी करने के बजाए पाकिस्तान कंगाली में पूरे देश को झोंक रहा है और स्मार्ट लॉकडाउन उसी दिशा में पाकिस्तान का एक कदम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *