जबलपुर हादसे में दर्दनाक तस्वीर , माँ की ममता को दर्शाती हुई !

30 अप्रैल मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुए हादसे की ऐसी तस्वीर सामने आई जिसमें माँ की ममता को दर्शाती जिसमे एक माँ अपने बच्चे को अपने सीने से लगा कर बचाने की हर कोशिश करती हुई दिखी . मामला 30 अप्रैल का है जब मौसम ख़राब होने के कारण एक क्रूज नर्मदा बैकवाटर में डूब गया , क्रूज में उस वक्त 30 यात्री मौजूद थे. अभी तक हादसे में मारने वालों की संख्या लगभग 9 बताई जा रही है तो वहीं 8 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं , इसी बीच रेस्क्यू के दौरान एक एसी तस्वीर सामने आई जिसने आम इंसान की आंखों में माँ की ममता के लिए आंसुओं छलक पड़ें . एक मां जोअपने बच्चे को बचाने के लिए मौत से अंत तक लड़ती रही जिसने इतने बड़े हादसे में अपने बच्चे को अपने सीने से अलग नहीं होने दिया अंत में मौत ने दोनों को अपने अघोष में ले लिया . लेकिन तस्वीर ने माँ की ऐसी तस्वीर पेश की जो वाक्य देवी माँ को दर्शाती है . जो अपने बच्चे के लिए यमराज से अंत तक से लड़ी लेकिन काल तो काल है . लेकिन इस तस्वीर को देख कर काल को भी शर्म आ जानी चाहिए .
