कानपुर पुलिस ने किया करोड़ों का भंडाफोड़ !

0
Screenshot
Screenshot

कानपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 3200 करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े और हवाला जैसे नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने गिरोह के सरगना महफूज अली उर्फ पप्पू छुरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी कंपनियों और बैंक खातों के जरिए स्क्रैप और स्लॉटर कारोबार के पैसों को कैश में बदलने का आरोप है। पुलिस जांच में एक वकील का नाम भी सामने आया है, जो फर्जी जीएसटी फर्में तैयार करवाता था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

क्या है मामला

कमिश्नरेट कानपुर नगर की चकेरी पुलिस, साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जाजमऊ क्षेत्र से महफूज अली उर्फ पप्पू छुरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कम पढ़े-लिखे मजदूरों के पैन कार्ड और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्जी कंपनियां तैयार करता था। जांच में सामने आया कि महफूज ने अपने परिवार के नाम करीब 68 बैंक अकाउंट खुलवा रखे थे। इन्हीं खातों के जरिए सिर्फ ‘अफीसा इंटरप्राइजेज’ नाम की एक फर्म से करीब 146 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया। पुलिस के अनुसार यह पूरा पैसा स्क्रैप और स्लॉटर कारोबार से जुड़ा था। आरोपी इन खातों से रकम निकालकर कमीशन के बदले संबंधित कारोबारियों को कैश में वापस पहुंचाता था। जांच के दौरान गिरोह के पीछे एक बड़े नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक फिरोज खान नाम का एक वकील फर्जी जीएसटी फर्में तैयार करवाने में अहम भूमिका निभाता था। फिलहाल आरोपी महफूज के खिलाफ पहले से 6 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *