महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन, अध्यात्म पर हुई गहन चर्चा

0
Screenshot

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन, अध्यात्म पर हुई गहन चर्चा

वृंदावन। भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू आज अपने अल्प प्रवास के दौरान वृन्दावन स्थित श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचीं।

यहाँ उन्होंने प्रख्यात संत श्री प्रेमानंद महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

आश्रम पहुँचने पर प्रेमानंद महाराज के परिकरों और शिष्यों द्वारा राष्ट्रपति महोदया का भव्य और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

महामहिम और पूज्य महाराज श्री के बीच एकांतिक वार्तालाप हुआ, जिसमें मुख्य रूप से अध्यात्म, सेवा और जनकल्याण जैसे विषयों पर चर्चा की गई।राष्ट्रपति ने महाराज श्री के सरल जीवन और उनके आध्यात्मिक उपदेशों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान आश्रम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *