उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण

Written by Sudhir Sharma ( Sr. Journalists)
08 मई 2026 को ओडिशा स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने किया । इसमें पहली बार अत्याधुनिक MIRV (Multiple Independently Targeted Re-entry Vehicle) प्रणाली का प्रदर्शन किया गया। इस तकनीक के जरिए एक ही बैलिस्टिक मिसाइल कई अलग-अलग वारहेड ले जाकर अलग-अलग लक्ष्यों पर हमला कर सकती है।
MIRV यानी “मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेड री-एंट्री व्हीकल” आधुनिक रणनीतिक युद्ध प्रणाली की सबसे उन्नत तकनीकों में से एक मानी जाती है। सामान्य बैलिस्टिक मिसाइल में एक ही वारहेड होता है, लेकिन MIRV युक्त मिसाइल अपने साथ कई वारहेड लेकर अंतरिक्ष जैसी ऊँचाई तक पहुंचने के बाद मिसाइल का “बस सेक्शन” अलग-अलग दिशाओं में इन वारहेड्स को छोड़ता है। इसके बाद प्रत्येक वारहेड स्वतंत्र रूप से अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर बढ़ता है और री-एंट्री के दौरान अत्यधिक गति से लक्ष्य पर प्रहार करता है।
इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि एक ही मिसाइल से कई शहरों, सैन्य ठिकानों को एक साथ निशाना बनाया जा सकता है। इससे दुश्मन की मिसाइल रक्षा प्रणाली पर भारी दबाव पड़ता है क्योंकि उसे एक साथ कई लक्ष्यों को रोकना पड़ता है।
परीक्षण की खास बातें
इस परीक्षण में मिसाइल को कई पेलोड के साथ लॉन्च किया गया। हिंद महासागर क्षेत्र के विस्तृत भूभाग में स्थित अलग-अलग लक्ष्यों को सटीकता के साथ भेदने की क्षमता को परखा। परीक्षण के दौरान सभी वारहेड्स ने निर्धारित मार्ग का पालन किया और तय लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेदा।
इस परीक्षण में कई आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया,
भारत ने इस परीक्षण के जरिए यह दिखाया कि उसकी मिसाइलें केवल लंबी दूरी तक मार करने में ही सक्षम नहीं हैं, बल्कि वे जटिल और बहु-लक्ष्यीय हमलों को भी अंजाम दे सकती हैं।
MIRV तकनीक वाली अग्नि मिसाइल भारत को कई महत्व पुर्ण सामरिक लाभ देती है
लंबी दूरी तक बहु-लक्ष्यीय हमला करने की क्षमता
दुश्मन की मिसाइल रक्षा प्रणाली को भेदने की शक्ति
परमाणु प्रतिरोधक क्षमता (Nuclear Deterrence) में वृद्धि
समुद्री और क्षेत्रीय सुरक्षा में मजबूती
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक संतुलन बनाए रखने की क्षमता
भारत की सामरिक शक्ति में बड़ा कदम है, और इससे स्पष्ट होता है कि भारत अब पारंपरिक रक्षा से आगे बढ़कर आधुनिक बहु-स्तरीय रणनीतिक युद्ध प्रणाली विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
