सिलेंडर संकट के चलते वाराणसी में 200 शादियां टल गईं!

Written by Sanjay Singh
कमर्शियल सिलेंडर किल्लत की वजह से वाराणसी में लगभग 200 शादियों को टाल दिया गया है. यह बेहद हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है .दरअसल कैटरर संगठन की तरफ से शरद श्रीवास्तव ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि – इस समय कमर्शियल सिलेंडर मिलना बेहद मुश्किल है. एक शादी आयोजन में हमें पर्याप्त 10-12 सिलेंडर की आवश्यकता होती है , जिसके माध्यम से हम अलग-अलग व्यंजन पकवान समय पर तैयार करते हैं . इसलिए हमने अब शादी आयोजन वाले लोगों से साफ कह दिया है कि हम सारी व्यवस्था कैटरिंग की करेंगे लेकिन आप लोगों को सिलेंडर अनिवार्य रूप से देना होगा और अगर नही दे पाएंगे तो हम इस शाही पकवान को नहीं तैयार कर पाएंगे.
शादी आयोजन को लेकर शरद श्रीवास्तव ने बताया कि – कमर्शियल सिलेंडर न मिलने की वजह से करीब आधे लोगों ने अपनी बुकिंग को टाल दिया है . लगभग 200 शादियां अभी तक टल चुकी हैं .17 अप्रैल से शादी और अन्य मांगलिक आयोजन शुरू हो रहे हैं और यह चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं . करीब एक से डेढ़ दिन में आप ज्यादातर पकवान फूड आइटम मिठाई तैयार करते हैं और इसके लिए सबसे ज्यादा सुलभ होता है गैस सिलेंडर. सभी भोजन को कम समय में भट्टी चूल्हे पर नहीं बनाया जा सकता, इसकी वजह से अब तक हमारी जानकारी में 50% शादियां को अगले समय के लिए टाल दिया गया है.
और इसकी वजह से शादी आयोजन के साथ-साथ कैटरिंग में काम करने वाले कारीगर भी बेरोजगार होते नजर आ रहे हैं . अगर शादी आयोजन में इस प्रकार से बुकिंग कैंसिल होगी तो कैटरिंग में उन्हें कैसे काम मिलेगा. इसके बाद रोजगार की समस्या भी बढ़ जाएगी. वर्तमान समय में बुकिंग कैंसिल की वजह से इसका प्रभाव पूरी तरह से लोगों के आजीविका पर भी पड़ता देखा जा रहा है.
