साउथ वेस्ट दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन के पास साद नगर इलाके में भीषण आग .

दिल्ली
साउथ वेस्ट दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन के पास साद नगर इलाके में भीषण आग लग गई।
कई लोगों के बिल्डिंग में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
मौके पर दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौजूद हैं।
बताया जा रहा है कि बिल्डिंग का इस्तेमाल रेजिडेंशियल और कमर्शियल दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था।
घटना के समय कुछ मजदूर भी बिल्डिंग में काम कर रहे थे।
फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
