पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस घर पर नहीं मिले पवन खेड़ा !

पवन खेड़ा के दिल्ली वाले घर पहुंची असम पुलिस घर पर नहीं मिले पवन खेड़ा . असम सीएम की पत्नी रिनकी ने पवन खेड़ा के ख़िलाफ़ करवाई है एफआईआर . दरअसल बात तब बिगड़ी जब पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेस कर असम सीएम हिमंता सरमा की पत्नी रिनकी पर आरोप लगाया की उनके पास तीन देशों के पासपोर्ट हैं और उनके नाम विदेश में सम्पत्ति है. जिसमे पवन खेड़ा ने कुछ काग़ज़ भी दिखाए और कहाँ उनके विदेश में रह रहे दोस्तों ने ये कागजात मुहैया कराये . उन्होंने कहा हिमंता की पत्नी के पास यू ए ई, मिस्र, और एंटीगुआ के पासपोर्ट हैं वहीं विदेश में हजारों करोड़ की सम्पत्ति है जिसका जिक्र उन्होंने अपने हलफनामे में नहीं किया और हिमंता को भ्रष्ट बताया . असम चुनाव होने वाले है और ऐसे समय इस बयान से खलबली मच गई जिसपर हिमंता की पत्नी रिनकी ने पवन खेड़ा के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करवाया उसी। के कारण असम पुलिस ने आज पवन खेड़ा के दिल्ली वाले घर पर छापेमारी की लेकिन पवन खेड़ा घर पर नहीं मिले .
