LPG गैस बुकिंग के नियमों में नया बदलाव, तत्काल प्रभाव से लागू

0

LPG गैस बुकिंग के नियमों में नया बदलाव, तत्काल प्रभाव से लागू

जमाखोरी, कालाबाज़ारी और सेवा सुधार के लिए उठाए गए कदम

नए नियम के मुताबिक अब 35 दिनों पर होगी गैस की बुकिंग

डबल सिलिंडर वालों पर लागू होंगे नए नियम, पहले 25 दिन का नियम किया गया था लागू

गैस रिफिल डिलिवरी के बाद 35 दिन के अंतराल पर होगी बुकिंग

5 किलो सिलिंडर वाले शहरी उपभोक्ता 12 दिन, 10 किलो कम्पोजिट सिलिंडर वाले 25 दिन के अंतराल पर कर सकेंगे बुकिंग

नौ महीने से गैस नहीं भराने वाले उपभोक्ताओं के होंगे ब्लॉक, E-KYC के बाद चालू करा सकेंगे कनेक्शन

गेल कंपनी ने रांची में PNG कनेक्शन लेने वालों की मांगी सूची

एक से अधिक कंपनी से PNG कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता को सरेंडर करना होगा दूसरा कनेक्शन

रांची में गेल PNG कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 18 हजार

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब गैस की आपूर्ति पर साफ नजर आने लगा है एलजी को लेकर धीरे-धीरे हालत भी बदलते नजर आ रहे हैं यही कारण है कि सरकार और तेल कंपनियों ने एक बार फिर से गैस की बुकिंग के नियम में बदलाव कर दिए हैं अब शहरी गैस उपभोक्ता दूसरे सिलेंडर के लिए बुकिंग 25 दिनों की जगह 35 दिनों के बाद ही कर पाएंगे इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है नया नियम डबल सिलेंडर वाले उपभोक्ताओं के लिए है जो शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता पहले 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 45 दिन के बाद बुकिंग कर पाते थे वहीं अब शहरी उपभोक्ता यह बुकिंग 35 दिन बाद ही करा पाएंगे… इतना ही नहीं, 5 किलो और 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर की बुकिंग के नियम में भी बदलाव किए गए हैं… 5 किलो वाले शहरी उपभोक्ता 12 दिनों के बाद और 10 किलो कंपोजिट सिलेंडर वाले उपभोक्ता भी 25 दिन के बाद ही बुकिंग कर पाएंगे… इसके अलावा 9 महीने से गैस नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक कर दिए जाएंगे जिन्हें दोबारा ई केवाईसी करने के बाद ही चालू किया जाएगा… दूसरी तरफ पीएनजी गैस कनेक्शन देने वाली कंपनी गेल ने रांची के उपभोक्ताओं की सूची मांगी है जिसमें यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पीएनजी कनेक्शन लेने वाले ऐसे कितने उपभोक्ता है जिन्होंने दोहरा कनेक्शन यानी कि अन्य कंपनियों से भी पीएच का कनेक्शन लिया है जांच में अगर ऐसा पाया जाता है तो उन्हें किसी दूसरी कंपनी का कनेक्शन सरेंडर करना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *