भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने पत्नी संग किए ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन

0

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने पत्नी संग किए ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन, मथुरा पहुंच दर्शन किए कुलदीप यादव ने.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव  ने बुधवार को अपनी पत्नी के साथ वृन्दावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। शादी के बाद  जीवन की नई पारी की शुरुआत करने से पहले कुलदीप यादव ने आराध्य देव की शरण में टेका माथा . मंदिर पहुंच कुलदीप और उनकी पत्नी ने पूर्ण विधि-विधान के साथ ठाकुर जी की पूजा-अर्चना की।  नवदंपति को ठाकुर जी का प्रसादी माला, दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया गया। कुलदीप यादव को मंदिर में देख उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, सुरक्षा और व्यवस्था के बीच उन्होंने शांतिपूर्वक दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *