बीजेपी करेगी देशभर में प्रदर्शन !

महिला आरक्षण बिल लोकसभा में गिर जाने के बाद बीजेपी कल देश भर में प्रोटेस्ट करेगी, संसद के बाद अब बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे।
*सभी प्रमुख विपक्षी नेताओं के घर पर भाजपा के कार्यकर्ता प्रोटेस्ट करेंगे
*सभी बड़े शहरों में धरना करेंगे और प्रोटेस्ट करेंगे
*बीजेपी के सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री अलग-अलग शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
*बीजेपी के दूसरे जितने बड़े नेता हैं वह प्रोटेस्ट में हिस्सा लेंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
*बीजेपी के सभी मुख्यमंत्री भी विपक्ष के विरोध के खिलाफ मीडिया से बात करेंगे
महिला आरक्षण के मुद्दे को देशभर में बीजेपी बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी में है कल दिल्ली में अलग-अलग जगह पर भी बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता विरोध प्रोटेस्ट करेंगे खास तौर पर भाजपा ने अपने सभी महिला कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल होने के लिए बोला है
