रेलवे में रिकॉर्ड निवेश, हादसे सबसे कम: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा दावा

रेलवे में रिकॉर्ड निवेश, हादसे सबसे कम: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा दावा*
लोकसभा में आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि पूरे देश में रेलवे के विकास के लिए इस बार रिकॉर्ड बजट दिया गया है। उनके मुताबिक, रेलवे आज भी गरीब और मध्यम वर्ग की सबसे बड़ी सवारी है, और पिछले 10 साल में हुए निवेश का फायदा हर वर्ग तक पहुंचा है।
उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय साल में रेलवे ने 76,352 स्पेशल ट्रेनें चलाईं। अब हर दिन करीब 25,000 ट्रेनें रेलवे नेटवर्क पर दौड़ रही हैं।
सुरक्षा को लेकर भी बड़ा दावा किया गया है। रेल मंत्री के अनुसार, पिछले 50 साल में इस साल सबसे कम कन्सिक्वेंशियल एक्सीडेंट हुए सिर्फ 16 हादसे दर्ज किए गए।
