खुल गए बाबा केदारनाथ जी के कपाट : हर हर भोले से गूंजा केदारनाथ धाम .

आज सुबह यानी 22 अप्रैल की सुबह प्रातः 8 बजे पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए खुल गए बाबा केदार में कपाट . बाबा केदारनाथ की पूरे विश्व में बड़ी मान्यता है . पाँच केदारों में शामिल बाबा केदारनाथ जी की बहुत मुख्य भूमिका है . केदारनाथ के कपाट 6 महीने भारी बर्फबारी के चलते बंद रहते है इसे भगवान शिव का दिव्य निवास भी कहा जाता है . 12 ज्योतिर्लिंग में शामिल बाबा केदार की बहुत मान्यता है, कहा जाता है बाबा केदारनाथ के दर्शन से आप अपना स्वर्ग का रास्ता चुन लेते है। . हर साल बाबा के दर्शन करने लाखों भक्त आतें है . केदारनाथ में बाबा की शिवलिंग का आकार त्रिकोणीय है . 6 महीने तक खुले रहेंगे बाबा का धाम . कपाट बंद होने पर बाबा की डोली वापिस अपने स्थान ऊखीमठ में ले जाई जाती है पूरी ठंड बाबा की पूजा ऊखीमठ में ही होती है और फिर दूसरे साल ऊखीमठ से बाबा की डोली सज़ा कर केदारनाथ ले जाई जाती है . जय बाबा की
