आज़म ख़ान और उनके बेटे अब्दुल्ला की सजा बरकरार !

आजम खान और अब्दुल्लाह आजम जेल में ही रहेंगे, कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, नहीं रद्द होगी सजा
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में हुई सजा के खिलाफ दोनो की याचिकाएं खारिज करते हुए दोनो की सजा को बरकरार रखा है. ऐसे में पिता-पुत्र दोनों को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है.
अब्दुल्लाह आजम के दो पैन कार्ड मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम की सजा के खिलाफ दायर अपील पर आज रामपुर की सेशन कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. दालत ने इस मामले में दोनो की याचिका को निरस्त कराते हुए सजा को बरकरार रखा.
यह मामला वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे से जुड़ा है. आरोप है कि अब्दुल्लाह आजम ने अलग-अलग जन्मतिथियों के आधार पर दो पैन कार्ड बनवाए थे. इस प्रकरण में आजम खान की भूमिका भी जांच के दायरे में आई थी.
