1 मई से इस कंपनी की कारें हो जाएंगी महंगी, 1 लाख रुपये तक ज्यादा चुकानी पड़ेगी कीमत!

1 मई से इस कंपनी की कारें हो जाएंगी महंगी, 1 लाख रुपये तक ज्यादा चुकानी पड़ेगी कीमत
कई घरेलू और विदेशी कार कंपनियों ने बढ़ती इनपुट लागत का हवाला देते हुए अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का 1 मई से ऐलान कर दिया है। यानी भारत में अगले महीने से कार खरीदारों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।
वोल्वो कार इंडिया ने घोषणा की है कि 1 मई 2026 से कंपनी अपने पूरे वाहन पोर्टफोलियो की कीमतों में अधिकतम 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने इस मूल्य संशोधन का कारण वैश्विक स्तर पर जारी सप्लाई-चेन बाधाएं और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में लगातार उतार-चढ़ाव बताया है। वोल्वो के मुताबिक, ये कारक अब मूल्य वृद्धि को अनिवार्य बना चुके हैं। यह मूल्य वृद्धि वोल्वो की सभी मौजूदा कारों पर लागू होगी। ग्राहक जो 30 अप्रैल 2026 तक बुकिंग करवाते , उन्हें पुरानी कीमत पर कार मिल सकेगी।
