क्या निषाद पार्टी से चुनाव लड़ेंगे पूर्व IAS अभिषेक सिंह ?

0

संजय निषाद से मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज!!
जौनपुर की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर!!
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद आज पूर्व IAS अभिषेक सिंह के जौनपुर स्थित आवास पर पहुंचे!
भले ही इसे ‘शिष्टाचार भेंट’ का नाम दिया जा रहा हो, लेकिन जिले के राजनीतिक गलियारों में सवाल तैरने लगा है— क्या अभिषेक सिंह की राजनीतिक तलाश अब निषाद पार्टी पर जाकर खत्म होगी???अभिषेक सिंह, जो एक तेजतर्रार IAS अधिकारी रहने के साथ-साथ बॉलीवुड की चमक-धमक में भी अपनी पहचान बना चुके हैं, काफी समय से अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं!
आज की इस मुलाकात ने इन कयासों को हवा दे दी है कि क्या वह जौनपुर की किसी विधानसभा सीट या भविष्य के चुनावों में निषाद पार्टी के ‘तुरुप का इक्का’ साबित होंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *