यूपी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर

0

उत्तरप्रदेश कैबिनेट बैठक महत्वपूर्ण निर्णय..

•22 प्रस्ताव पेश किए गए,मंत्रिपरिषद द्वारा सभी 22 प्रस्ताव को मंजूरी..

•परिवहन विभाग

•पीपीपी मॉडल पर 49 नए बस अड्डो के सम्बंध में प्रस्ताव को स्वीकृति- पहले फेज में पीपीपी मॉडल पर 23 बस अड्डो की एल.वाई जारी हो गई थी,आज 49 बस अड्डो की स्वीकृति मिली है,कुल मिलाकर 52 जनपदों को इससे आच्छादित किया जा रहा है।
यह पीपीपी मॉडल के बस अड्डे हवाई अड्डे की तर्ज़ पर होंगे,सुविधाओं को एयरपोर्ट की तर्ज़ पर दिया जाएगा।

•जनपद हाथरस में सिकन्दराराऊ कस्बे में कृषि विभाग के 2 हेक्टेयर भूमि को बस अड्डा हेतु निःशुल्क प्राप्ति पर स्वीकृति।

•जनपद बुलंदशहर के डिबाई में सिंचाई विभाग की जमीन बस अड्डे हेतु दिए जाने को मंजूरी।

•जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर में पीडब्ल्यूडी की भूमि को बस अड्डा निर्माण हेतु दिए जाने को स्वीकृति।

•औद्योगिक विकास विभाग-

•स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजनांतर्गत निःशुल्क टैबलेट हेतु अंतिम बिड हेतु प्रस्ताव को मंजूरी,
25 लाख टैबलेट क्रय किये जायेंगे। अभी तक 60 लाख स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित किये जा चुके हैं।

•औद्योगिक विकास विभाग की हाई पॉवर कमेटी द्वारा संस्तुतियों को मंत्रिपरिषद की मंजूरी।

•निवेश के लिए 8 प्रस्ताव पेश किए गए।

6 नए प्रस्ताव में-
ओएफबी टेक प्रा.लिम. 589 करोड़ के निवेश के साथ शाहजहांपुर में एग्रो केमिकल्स बनाएगी।

इंडिया ग्लाइकॉन्स लिमिटेड गोरखपुर (गीडा) में एथेनाल प्रोडक्शन के लिए क्षमता विस्तार करेगी,669 करोड़ का निवेश

सोलर सेल व मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट निर्माण हेतु 3805 करोड़ का निवेश,बुंदेलखंड व यमुना अथॉरिटी परिसर में.

बिसलेरी इंटरनेशनल प्रा.लिमिटेड,प्रयागराज में स्थापित होगा,269.31 करोड़ का निवेश

ए.जी.आई. कैन मैन्युफैक्चरिंग के लिए हाथरस में यूपीसीडा क्षेत्र में 1128.72 करोड़ का निवेश करेगा

इंटीग्रेटेड बैटरीज इंडिया प्रा.लिमिटेड का सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट 1146 करोड़ का निवेश, यमुना अथॉरिटी परिसर में.

•जनपद पीलीभीत व लखीमपुर खीरी,रामपुर व बिजनौर में भारत पाकिस्तान विभाजन के समय विस्थापित होकर आए परिवारों को भारतीय नागरिकता के लिए पात्रता के सम्बंध में प्रस्ताव को स्वीकृति

•इनकी संख्या लखीमपुर खीरी में 2350 परिवार,पीलीभीत में 4 हजार परिवार,बिजनौर में 18 ग्रामों में 3856 परिवार,रामपुर में 16 ग्रामों में 2174 परिवार हैं।

•पी.डब्ल्यू.डी विभाग-

•जनपद कन्नौज में छिबरामऊ विधानसभा में च्यवन ऋषि आश्रम के निकट चियासा घाट पर गंगा नदी पर सेतु मार्ग के प्रस्ताव को मंजूरी, लागत 288 करोड़ 99 लाख 22 हजार होगी.

•जनपद कुशीनगर में खड्डा विधानसभा में नारायणी नदी पर सेतु निर्माण हेतु प्रस्ताव को मंजूरी,सेतु बन जाने से बिहार व जिला महराजगंज जाने के लिए लाभ मिलेगा, लागत 705 करोड़,18 लाख,19 हजार ।

•जनपद शाहजहांपुर में लिपुलेख भिंड मार्ग (स्टेट हाइवे) पर 28 किमी 300 मीटर के वाईडनिंग व स्ट्रेंथनिंग प्रस्ताव को मंजूरी,लागत 266 करोड़,70 लाख 9 हजार रु.

•बेसिक शिक्षा विभाग-

•सभी अंशकालिक अनुदेशक व समस्त शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद की मंजूरी

•शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार किया गया,वर्तमान में प्रदेश में 1,42,929 शिक्षामित्र कार्यरत हैं।

•1 अप्रैल से यह व्यवस्था लागू हुई है,बढ़ा हुआ मानदेय 1 मई से दिया जाएगा.

•अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय को बढ़ाकर 17 हजार रु प्रतिमाह किया गया, 1 मई से यह दिया जाएगा। 24717 अंशकालिक अनुदेशक वर्तमान में कार्यरत हैं।

•वन एवं पर्यावरण विभाग-

•जनपद गोरखपुर में ‘उ.प्र. वानिकी एवं औद्योगिकी विश्वविद्यालय’ की स्थापना के सम्बंध में प्रस्ताव को मंजूरी

•गोरखपुर के कैम्पियरगंज में यह विश्वविद्यालय 491.0777 करोड़ रु खर्च किये जायेंगे

•50 हेक्टेयर भूमि पर विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा

•विश्वविद्यालय में बीएससी,एमएससी,पीएचडी सहित शॉर्ट टर्म डिप्लोमा कोर्सेज उपलब्ध होंगे.

•समाज कल्याण विभाग-

•डॉ.भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना को मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति।

•इस योजनांतर्गत बाबा साहेब अंबेडकर व अन्य महापुरुष व स्त्रीशक्ति जिन्होंने समाज सुधार व सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए कार्य किया,उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

•ऐसे सभी सार्वजनिक स्थान पर जहां बाबा साहेब व अन्य सामाजिक न्याय में ध्वजवाहको की मूर्तियां लगी हैं,उनके सुदृढ़ीकरण के लिए यह योजना स्वीकृत की गई.

•योजनांतर्गत किये जाने वाले कार्य मूर्ति छतरी,बाउंड्रीवाल, सुंदरीकरण, हरियाली प्रकाश व्यवस्था आदि कार्य किये जायेंगे, एक मूर्ति पर 10 लाख रु अधिकतम खर्च किये जाने का प्रावधान।

•प्रत्येक विधानसभा के लिए 1 करोड़ रु की व्यवस्था किया जाना प्रस्तावित.

•चिकित्सा शिक्षा विभाग-

•जनपद बलिया में बहुप्रतीक्षित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) स्थापना के सम्बंध में प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद की मंजूरी।

•14.05 एकड़ भूमि कारागार विभाग द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है,437 करोड़ की अनुमानित लागत

•यह मेडिकल कॉलेज महर्षि भृगु जी के नाम पर स्थापित होगा। महर्षि भृगु शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय इसका नाम रहेगा।

•पूर्वी पाकिस्तान(बांग्लादेश) से विस्थापित हिन्दू बंगाली परिवारों को जनपद कानपुर देहात में पुनर्वास हेतु लीज रेंट एवं पट्टे के प्रारूप निर्धारण प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद की मंजूरी।

•जनपद मेरठ के मवाना तहसील के ग्राम नगला गोसाईं में पूर्वी पाकिस्तान(बांग्लादेश) से विस्थापित 99 परिवारों को जनपद कानपुर देहात के तहसील रसूलाबाद के ग्राम भैंसाया, व ग्राम ताजपुर तरसौली में पुनर्वासित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *