उत्तराखंड बीजेपी को बड़ा झटका ,भाजपा के 2 पूर्व विधायक समेत 6 बड़े भाजपा नेता कॉंग्रेस में शामिल

उत्तराखंड में भाजपा को लगा तूफ़ानी झटका
उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के फौरन बाद भाजपा के 2 पूर्व विधायक समेत 6 बड़े भाजपा नेता कॉंग्रेस में शामिल हो गए हैं,दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉंग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा के समक्ष रुद्रपुर से दो बार विधायक रहे राजकुमार ठकराल,पूर्व विधायक नारायण पाल,घनसाली से भाजपा विधायक रहे भीमलाल आर्य,रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल,भीमताल ब्लॉक प्रमुख रहे लखन सिंह,मसूरी के पूर्व चेयरमैन रहे अनुज गुप्ता अपने समर्थकों के साथ कॉंग्रेस में शामिल हुवे,
इन तमाम बड़े नेताओं के कॉंग्रेस जॉइन करने के बाद कॉंग्रेस को फ़िलहाल बढ़त मिलती दिखाई दे रही है,बताया गया है कि इन सभी नेताओं की अपने अपने इलाकों में मजबूत पकड़ है ।
