मौसम विभाग के अलर्ट पर मंत्रियों की बैठक

बढ़ती लू ,गर्मी और मानसून के के मद्देनजर, गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक ली , इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव ,केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल, , विभिन्न मंत्रालयों के सचिव और अधिकारी, तथा सदस्य और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।मानसून से पहले बाढ़ के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। इसी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
अमित शाह ने हिमालयी राज्यों की जोखिम वाली झीलों के लिए पूर्व चेतावनी व्यवस्था को और मजबूत करने, सभी राज्यों में बाढ़ प्रबंधन दल सक्रिय करने और केंद्र व राज्य स्तर पर एकीकृत बाढ़ पूर्वानुमान प्रणाली बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने जल संरक्षण, छोटे बांधों के निर्माण और प्रतिपूरक वनीकरण निधि के बेहतर उपयोग की बात कही। साथ ही जलवायु परिवर्तन से बढ़ती आपदाओं से निपटने के लिए व्यापक योजना तैयार करने और मानसून के दौरान होने वाले नुकसान का अध्ययन कर सुधार करने के निर्देश दिए।
