बिहार मंत्रिमंडल के विभाग बाँटे गए , सीएम सम्राट चौधरी के पास गृह मंत्रालय


बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार होते ही बांट दिए गए विभाग , सीएम सम्राट चौधरी ने गृह विभाग रखा अपने पास .

सम्राट चौधरी सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह, सामान्य प्रशासन समेत कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, बिजेंद्र यादव को वित्त और निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
मुख्य विभागों का बंटवारा इस प्रकार है—
सम्राट चौधरी — गृह, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन समेत कई विभाग
विजय कुमार चौधरी — जल संसाधन, संसदीय कार्य
बिजेंद्र प्रसाद यादव — वित्त, वाणिज्य-कर
श्रवण कुमार — ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क
विजय कुमार सिन्हा — कृषि
डॉ. दिलीप जायसवाल — राजस्व एवं भूमि सुधार
निशांत कुमार — स्वास्थ्य
नीतीश मिश्रा — नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रौद्योगिकी
संजय सिंह टाइगर — उच्च शिक्षा, विधि
भगवान सिंह कुशवाहा — योजना एवं विकास
रमा निषाद — पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल — ऊर्जा
मिथिलेश तिवारी — शिक्षा
रामप्रीत प्रसाद — पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
दीपक प्रकाश — पंचायती राज
कुल 35 मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण किया गया है। सरकार ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है, जिसमें बीजेपी, जेडीयू और सहयोगी दलों के नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।
