पंजाब एक ही रात में दो ब्लास्ट !

बीती रात पंजाब के दो बड़े जिलों में दो ब्लास्ट हो गए जिससे लोगों में दहशत का माहौल है , पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए ब्लास्ट से लोगों में बड़ी बेचैनी . जहाँ अमृतसर के कैंट ऐरिया में हुआ धमका तो वहीं जालंधर बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में हुआ जोरदार धमाका .
संदिग्ध धमाकों में पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी , जलाधार में हुए ब्लास्ट में के कुछ सीसीटीव फुटेज मिलें हैं जिससे छानबीन में तेजी मिली है . कौन पंजाब को दहलाने की साजिश कर रहा है ? ये सवाल सब के मन में हैं .
अमृतसर खड़ा कैंट एरिया में हुए धमाके में पुलिस ने पुष्टि की है की संदिग्ध लोगों ने कुछ सामान बाहर से अंदर फेंका जिससे ये ब्लास्ट हुआ. ब्लास्ट में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ . जालंधर में ब्लास्ट सात बजे के आसपास हुआ तो अमृतसर में देर रात . कुछ ही घंटों के फ़ासले में दो धमाके से पुलिस प्रशासन और जाँच एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है . NIA जाँच में जुट गई है . देखना होगा जाँच के तार कहाँ जुड़ते हैं .
